14 लाख 75 हजार में हुई बस स्टैंड की बंदोबस्ती

सिमडेगा : नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को डाक बंदोबस्ती का आयोजन हुआ। जिसमें बस स्टैंड, टैक्सी स

By Edited By: Publish:Fri, 20 Mar 2015 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2015 07:23 PM (IST)
14 लाख 75 हजार में हुई बस स्टैंड की बंदोबस्ती

सिमडेगा : नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को डाक बंदोबस्ती का आयोजन हुआ। जिसमें बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, साप्ताहिक हाट व दैनिक हाट की बंदोबस्ती डाक के माध्यम से हुई। बस स्टैंड के लिए 14 लाख 75 हजार रुपये डाक लगी। वहीं टैक्सी स्टैंड के लिए 4 लाख 70 हजार 300 रुपये की बोली लगी। बस स्टैंड की बंदोबस्ती श्रीलाल साहू व टैक्सी स्टैंड की बंदोबस्ती विनोद अग्रवाल ने सर्वोच्च बोली लगाकर अपने नाम कराई। इसके अलावा डेली बाजार के लिए संजय सिंह ने सबसे ज्यादा 8 लाख 28 हजार 500 रुपये की बोली लगाई। मो. शाकिर ने सबसे ऊंची बोली लगाकर 9 लाख 4 हजार 500 रुपये में साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती अपने नाम कराई। मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, नपं उपाध्यक्ष संतोष देवी, कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची, जेई कुमार गौरव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी