उपायुक्त ने आचार संहिता की दी जानकारी

सिमडेगा : उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने कोलेबिरा, सिमडेगा एवं तोरपा विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्ष

By Edited By: Publish:Sun, 16 Nov 2014 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 16 Nov 2014 01:17 AM (IST)
उपायुक्त ने आचार संहिता की दी जानकारी

सिमडेगा : उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने कोलेबिरा, सिमडेगा एवं तोरपा विधान सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षकों ने जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने सभी को आदर्श आचार संहिता की जानकारी देते हुए कड़ाई से पालन करने की बात कही। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर होने वाली सजा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने खर्च सूची भरने में परेशानी होने पर सहायक व्यय आब्जर्वर से सहायता लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च की राशि जब वे एक स्थान से दूसरे जगह ले जा रहे हों तो उसका विवरण दें। रुपये की निकासी बैंक खाता से करने की बात कही। साथ ही कहा कि ईवीएम के रेंडमाइजेशन के समय उम्मीदवारो के प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। 18 तारीख को 3 बजे से उम्मीदवारों की बैठक अपराह्न 3 बजे से होगी।

chat bot
आपका साथी