हाथियों ने चार घरों को तोड़ा

बानो : जराकेल पहान टोली में गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया। बताया जात

By Edited By: Publish:Fri, 17 Oct 2014 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 17 Oct 2014 08:15 PM (IST)
हाथियों ने चार घरों को तोड़ा

बानो : जराकेल पहान टोली में गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड कोलेबिरा प्रखंड होते हुए जराकेल पहुंचा। इसके बाद पहान टोली निवासी सोमा मुंडा, मनबाध लुगुन, शनियारो लुगुन, हुरचा मुंडा के घरों को तोड़ कर अनाज को चट कर गए। पीडि़ता शनियारो देवी बताती हैं कि हाथियों के आने की सूचना मिलते ही वे लोग घर छोड़ सुरक्षित स्थान पर भाग गये। वहीं हाथियों का झुंड कारीमाटी के जंगलों के आसपास होने की बात कही जा रही है।

मुखिया सेवानी देवी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बीडीओ सुलेमान मुडरी ने ग्रामीणों के बीच 50 -50 किलो चावल का वितरण किया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाथियों को भगाने को लेकर किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस पर वन विभाग के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त घरों का मुआयना कर जल्द मुआवजा देने की बात कही। गांव के लक्ष्मण लुगुन, मनबोध लुगुन, रतन थोमस, गुलाब लुगुन एवं शनिसा लुगुन के फसल को बर्बाद कर दिया है।

chat bot
आपका साथी