ओडिशा के बड़बिल से चोरी गया हाइवा राजनगर में बरामद, तीन दबोचे गए

संवाद सूत्र राजनगर ओडिशा के बड़बिल से एक हाइवा चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को वाहन के साथ झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की राजनगर पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:35 AM (IST)
ओडिशा के बड़बिल से चोरी गया हाइवा राजनगर में बरामद, तीन दबोचे गए
ओडिशा के बड़बिल से चोरी गया हाइवा राजनगर में बरामद, तीन दबोचे गए

संवाद सूत्र, राजनगर : ओडिशा के बड़बिल से एक हाइवा चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को वाहन के साथ झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की राजनगर पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित में छुटू गुप्ता, अमीर हुसैन एवं शेख नवसार शामिल है। सभी ओडिशा के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार बड़बिल के भद्रसाई से गैराज के सामने खड़ी एक हाइवा को उक्त चोरों ने मंगलवार की रात चोरी कर ली। रात करीब दो बजे वाहन मालिक मोहम्मद मुस्तफा ने देखा तो गाड़ी नदारत थी। इसके बाद उन्होंने बड़बिल थाना को सुबह सात बजे वाहन चोरी की सूचना दी। इसके अलावा मुस्तफा ने जान पहचान वालों को भी खबर दी। राजनगर थाना क्षेत्र में उसके किसी रिश्तेदार की हाता चाईबासा मार्ग पर सिनुलता गांव टायर की दुकान है। संयोग से हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर ही सिजुलता के समीप आनंद होटल के पास चोरी की गई हाइवा पंचर होकर खड़ी थी। बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे टायर दुकानदार की नजर खड़ी हाइवा पर पड़ी, नंबर मिलान कर उसने तुरंत मुस्तफा को खबर दी और राजनगर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर जाकर राजनगर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिजुलता में संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन के साथ तीन लोग पकड़े गए हैं। वाहन मालिक को थाना बुलाया गया। उसने गाड़ी का कागजात दिखाया इसके बाद पूछताछ कर बदमाशों को बड़बिल थाना के हवाले कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी