आंदोलनकारियों को बंाटने का काम कर रही राज्य सरकार

पदमपुर स्थित मैदान में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच की राज्य स्तरीय बैठक हुई। बैठक में झारखंड गठन से लेकर अब तक राज्य के आंदोलनकारियों की समस्याओं व विभिन्न सरकारों द्वारा की जा रही उपेक्षाओं पर विचार मंथन किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:29 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 01:29 AM (IST)
आंदोलनकारियों को बंाटने का काम कर रही राज्य सरकार
आंदोलनकारियों को बंाटने का काम कर रही राज्य सरकार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : पदमपुर स्थित मैदान में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच की राज्य स्तरीय बैठक हुई। बैठक में झारखंड गठन से लेकर अब तक राज्य के आंदोलनकारियों की समस्याओं व विभिन्न सरकारों द्वारा की जा रही उपेक्षाओं पर विचार मंथन किया गया। मंच के मुख्य संयोजक धनपति सरदार ने कहा कि अलग राज्य बनने के 20 वर्ष बाद भी राज्य सरकार आंदोलनकारियों व शहीदों के परिवारों को सम्मान देने के बदले आंदोलनकारियों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्थानीय नीति व नियोजन नीति को नए सिरे से परिभाषित कर लागू करें। साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों व शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार से वार्ता करेगा। बैठक में पृथ्वीराज महतो, विद्याधर महतो, दिनेश महतो, प्रभास महंती, बुधराम उरांव, डेविड सिंह कालुंडिया, लालसिंह लेयांगी, तारापद महतो, जन्मजय मंडल, आनंद लोहार, सोनू बानसिंह, मनसा टूडू, घनश्याम तांती, पंचा सरदार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी