कहीं बंटा अंडा बिरयानी, चिकन तो किसी ने बांटा राशन

जेएनएन आदित्यपुर पटमदा देशव्यापी लॉकडाउन में लगातार दो माह से अधिक समय से लोग घर में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 01:28 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 01:28 AM (IST)
कहीं बंटा अंडा बिरयानी, चिकन तो किसी ने बांटा राशन
कहीं बंटा अंडा बिरयानी, चिकन तो किसी ने बांटा राशन

जेएनएन, आदित्यपुर, पटमदा : देशव्यापी लॉकडाउन में लगातार दो माह से अधिक समय से लोग घर में रहकर वैश्रि्वक महामारी से लड़ रहे हैं। इस दौर में कोल्हान के दिहाड़ी मजदूर, ठेला-खोमचा लगाने वाले के साथ प्रवासी मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं। इनके मदद सरकारी संस्थानों के अलावा समाजसेवी संगठन कर रहे हैं। रविवार को कोल्हान के आदित्यपुर, गम्हरिया, पटमदा, पोटका समेत अन्य जगहों पर चिकन, अंडा बिरयानी तो कई जगहों पर राशन सामग्री बांटी गयी।

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 30 में मुख्यमंत्री किचन पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी की पहल पर 325 लोगों को अंडा बिरयानी खिलाया गया। मौके पर रजनीश, अभिषेक, राहुल, टिंकु, पंकज, गणेश, सर्वेश आदि मौजूद थे। इधर, इंवायरामेंट प्रोटेक्शन फोरम ने सुबोध शरण व प्रसन्नजीत घोष की मौजूदगी में कुलुपटांगा, बतांनगर के 40 जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण किया। वहीं, सालडीह बस्ती के पचास परिवार को आदित्पुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पार्षद नीतू शर्मा व नील पद्मा विश्वास ने राशन सामग्री दी। इसके अलावा हिद राष्ट्र सेना ने कांड्रा में पुलिस पदाधिकारियों को तुलसी का पौधा एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष अमनदीप कौशल, अमरजीत, राहुल, राजेश, पि्रंस आदि मौजूद थे।

इधर, बोड़ाम प्रखंड के खोखरो पहाड़िया टोला में पार्षद स्वपन महतो व समाजसेवी श्रवण दास की पहल पर पहाड़िया समुदाय के करीब दो सौ लोगों को दाल-भात व चिकन खिलाया गया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी की चार छात्राओं को पढ़ने के लिए समाजसेवी श्रवण दास ने एक सप्ताह के अंदर चार स्मार्टफोन देने व एक कटे होंठ वाले बच्चे का इलाज अपने खर्च से करने की घोषणा की। इसके अलावा 49 बच्चों को चप्पल भी दिया गया। मौके पर अजीत तिर्की, राजेश, संजय, सुरेश, अनिल, पास्टर समीर पूर्ती, अदिति व मंगल सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी