जिले में 990 हेक्टेयर में होगी धान की खेती

संवाद सूत्र, सरायकेला : जिला कृषि कार्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 07:25 PM (IST)
जिले में 990 हेक्टेयर में होगी धान की खेती
जिले में 990 हेक्टेयर में होगी धान की खेती

संवाद सूत्र, सरायकेला : जिला कृषि कार्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मुखिया, बीपीओ, बीटीएम, एटीएम, किसान मित्र आदि ने भाग लिया। कार्यशाला में श्रीविधि से धान की खेती, मिट्टी जांच, बिचड़ो को नर्सरी से खेत तक लाने, रोग से बचाने के लिए कीटनाशक उपयोग करने, फसल की कटाई व भंडारण की जानकारी दी गई।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में 20 जून से कृषि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें शत प्रतिशत किसानों की उपस्थिति कराने का प्रयास करें। किसानों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे ताकि जिले में खरीफ फसल की पैदावार अच्छी हो सके। कृषि चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी व किसान मित्र अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में जिले में 990 हेक्टेयर जमीन पर खरीफ फसल की खेती की जाएगी। इसमें सरायकेला में 113, खरसावां में 119, कुचाई में 119, राजनगर में 119, गम्हरिया 120, चांडिल 114, नीमडीह 120, ईंचागढ़ 114 व कुकडू प्रखंड में 52 हेक्टेयर में खरीफ फसल लगाने का लक्ष्य है। वहीं 1390 हेक्टेयर जमीन पर विभिन्न प्रकार के तेलहन फसल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरायकेला 154, खरसवां 134, कुचाई 120, राजनगर 175, चांडिल 185, नीमडीह 175, ईंचागढ़ 185 व कुकडू प्रखंड में 87 हेक्टेयर शामिल है।

chat bot
आपका साथी