जिले की साइकिलिंग टीम ने जीते पांच पदक

साइकिलिंग टीम ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण दो रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:38 AM (IST)
जिले की साइकिलिंग टीम ने जीते पांच पदक
जिले की साइकिलिंग टीम ने जीते पांच पदक

जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड राज्य साइकिलिंग संघ एवं पाकुड़ संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिग प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां जिला के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 21 जिलों की टीम भाग ले रही है। सरायकेला के हिदू हांसदा एवं विकास दास को स्वर्ण, विदेशी सिंह मुंडा को रजत, चंदना सिंह एवं काजल महतो को कांस्य पदक मिला है। संघ के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि इस से सरायकेला का नाम रौशन हुआ है। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी