टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर कोलाबीरा के पास रेलवे टनल से सवारी लेकर जा रही टाटा मैजिक ने पीछे से एक बाइक को ठोक दिया। जिसमें आदित्यपुर जा रही हाथीटांड़ की बेहुला महतो घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 07:49 PM (IST)
टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल
टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

जासं, सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर कोलाबीरा के पास रेलवे टनल से सवारी लेकर जा रही टाटा मैजिक ने पीछे से एक बाइक को ठोक दिया। जिसमें आदित्यपुर जा रही हाथीटांड़ की बेहुला महतो घायल हो गई। उनकी बाएं बांह की हड्डी टू गई है। मौक पर पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव कुलदीप ने उन्हें अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाए। जहां प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हाथीटांड़ की बेहुला महतो गांव के प्रकाश महतो के साथ उसकी बाइक से आदित्यपुर स्थित घर के पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। इधर दुर्घटना के बाद भाग रहे मैजिक चालक का पीछा करते हुए लोगों ने पकड़ लिया गया है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी