कुव्यवस्था के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन

संसू आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुव्यवस्थाआ के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM (IST)
कुव्यवस्था के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन
कुव्यवस्था के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन

संसू, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुव्यवस्थाआ के खिलाफ सोमवार को सामाजिक संगठन नागरिक समन्वय समिति के सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन की। प्रदर्शनकारी समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों के कार्यालय पहुंचने की सूचना पर नगर आयुक्त शशिधर मंडल कार्यालय से निकलने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गये। प्रसिद्ध नारायण सिंह ने नगर आयुक्त को ज्ञापन लेकर रिसिविंग देने की मांग की, लेकिन नगर आयुक्त वहां निकलना चाह रहे थे। जिससे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नगर आयुक्त की कार को चारों तरफ से घेर कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों की उग्रता को देखते हुए नगर आयुक्त पुन: अपने कार्यालय में आकर बैठ गये। जहा नगर आयुक्त व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुआ। समिति सदस्यों ने नगर आयुक्त को माग पत्र देते हुए निगम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की मांग की। जिसके बाद नगर आयुक्त हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूरे घटनाक्रम में सबसे मजेदार बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव अपने कार्यालय में बैठ रहे। लेकिन ना ही उनसे कोई प्रदर्शनकारी मिला और ना ही निगम के किसी अधिकारी ने उन्हें इसकी खबर दी।

पार्षदों पर भेदभाव करने का आरोप : प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर आयुक्त से कहा कि पार्षद अपना दायित्व ठीक से नहीं उठा रहे है। चिन्हित इलाकों में केवल सफाई करवाते है। जबकि अधिकतर इलाकों में सफाई नहीं कराई जाती है।

सीवरेज को लेकर सड़कों को किया गया बर्बाद :

लोगों ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सीवरेज योजना के तहत पाइप लाईन बिछाने के लिए सड़कें काटी गयी लेकिन उनका मरम्मत नहीं होने से हल्की बारिश में भी काफी परेशानी हो रही है। बरसात में कीचड़ व धूप में धूल उड़ने से दिक्कत हो रही है। सरिता सिनेमा के पास की सड़क का शिलान्यास किया गया लेकिन काम नहीं शुरू किया गया। कचरा उठाव नहीं होने से गंदगी का अंबार है।

प्रदर्शन में उमेश दुबे, विमल सिंह, निरंजन मिश्रा, बिरेंद्र सिंह, डीएन सिंह, अशोक सिंह, रतन सिंह, देवप्रकाश देवता, प्रमोद सिंह, गंभीर सिंह, राणा सिंह, योगेन्द्र प्रसाद, जगदेश प्रसाद, पार्षद सिद्धनाथ सिंह, रिंकू राय, उषा पाडेय, अनिल सिंह, सुमन राय, शशि प्रभा, संजय ठाकुर, सोनी देवी, नरेन्द्र कुमार, मंजू देवी, नीलम श्रीवास्तव, पिंकी प्रसाद, मनोज सिंह, गायत्री देवी आदि उपस्थित थे।

बागुन नगर में कचरा फेंकने पर रोक : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इसको देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन बागुन नगर में कचरा फेंकने पर रोक लगने के बाद कचरा डंप करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसका समाधान के लिए पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरासावां जिले के उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। कपाली के पास अगर जमीन उपलब्ध हो जाती है तो इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

chat bot
आपका साथी