कृषि बिल के खिलाफ ईचागढ़ में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

संसू ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलनचौक राम मंदिर के समीप गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 10:33 PM (IST)
कृषि बिल के खिलाफ ईचागढ़
में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
कृषि बिल के खिलाफ ईचागढ़ में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

संसू, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के मिलनचौक राम मंदिर के समीप गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष नयन सिंह मुंडा कि अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर कृषि बिल का विरोध किया गया। काग्रेसियों ने कृषि बिल वापस लो, नरेन्द्र सिंह तोमर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कृषि बिल वापस नही लेने तक प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी के जिला सचिव दुर्योधन गोप ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि बिल लाकर किसानों को ठगने का काम कर रही है। मौके पर पशुपति सिंह मुंडा, बंधुराम महतो, मलिंद्र पातर, कृष्णा गोप, राधा नाथ महतो, प्राणचन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी