पुलिस प्रशासन ने चलाया ' हर घर-हर द्वार, सरायकेला पुलिस प्रशासन को है सबसे सरोकार' अभियान

खरसावां जिला पुलिस की ओर से हर घर-हर द्वार सरायकेला पुलिस प्रशासन को है सबसे सरोकार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को बड़ाबाम्बो गितीलता एवं आमदा बाजार में आमदा ओपी प्रभारी मो. नौशाद के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने इस मुहिम के द्वारा जागरूकता अभियान छेड़ा। आमदा ओपी प्रभारी मो. नौशाद ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करने की अपील की..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 07:10 AM (IST)
पुलिस प्रशासन ने चलाया ' हर घर-हर द्वार, सरायकेला पुलिस प्रशासन को है सबसे सरोकार' अभियान
पुलिस प्रशासन ने चलाया ' हर घर-हर द्वार, सरायकेला पुलिस प्रशासन को है सबसे सरोकार' अभियान

संवाद सूत्र, खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला पुलिस की ओर से' हर घर-हर द्वार, सरायकेला पुलिस प्रशासन को है सबसे सरोकार' अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को बड़ाबाम्बो, गितीलता एवं आमदा बाजार में आमदा ओपी प्रभारी मो. नौशाद के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने इस मुहिम के द्वारा जागरूकता अभियान छेड़ा। आमदा ओपी प्रभारी मो. नौशाद ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करने की अपील की। कहा गया कि घर से ई-पास के साथ ही निकले। उन्होंने ई-पास बनाने का तरीका भी लोगों को बताया। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने की अपील की। लोगों को कोविड-19 के लक्षण व संक्रमितों की पहचान के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि सतर्कता व जागरूकता ही कोविड-19 से बचाव कर सकती है। लोगों से टीका लेने की भी अपील की गई। ऐसी लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी.. : खरसावां के साप्ताहिक गुरुवार हाट में लोगों ने राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों को ताक पर रख कर सामानों की जमकर खरीद-बिक्री की।

प्रशासन की ओर से भी लाउडस्पीकर के जरिए कई बार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करने की अपील की गई, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। सब्जी बाजार में लोगों को लापरवाही से खरीदारी करते हुए देखा गया। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के ही बाजार में घूमते देखे गए। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी निर्देशों को नजरअंदाज कर लोग खुलेआम हाट-बाजारों में घूमते रहे। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। दोपहर दो बजे के बाद ही साप्ताहिक हाट से लोगों की भीड़ छटी। लोग कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से लापरवाह दिखे। कहीं ऐसी लापरवाही लोगों पर भारी न पड़ जाए।

chat bot
आपका साथी