कुचाई इलाके में कडेरंगो पहाड़ी से डेढ़ कमिी. दूर प्लांट किए गए 15 कुकर बम बरामद

सरायकेला-खरसावां पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 15 कुकर बम बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:00 AM (IST)
कुचाई इलाके में कडेरंगो पहाड़ी से डेढ़ कमिी. दूर प्लांट किए गए 15 कुकर बम बरामद
कुचाई इलाके में कडेरंगो पहाड़ी से डेढ़ कमिी. दूर प्लांट किए गए 15 कुकर बम बरामद

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 15 कुकर बम बरामद किया है। नक्सलियों के खिलाफ कुचाई थाना क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों ने बम को जमीन के अंदर छिपाकर लगाया था। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि भाकपा माओवादी के खिलाफ कुचाई थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इस क्रम में सरायकेला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी जिले के कुचाई इलाके में जगह-जगह आइईडी लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए सीआरपीएफ 157 बटालियन के साथ छापेमारी टीम का गठन किया, जिसमें बीडीएस टीम के पदाधिकारी के साथ कई जवान शामिल थे। इस दौरान कडेरंगो पहाड़ी से डेढ़ किमी. दूर पश्चिम दिशा में 15 कुकर बम लगाए गए थे। सभी बम को बरामद करने के बाद बीडीएस की टीम ने नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन 26 जनवरी से पूर्व जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। अनिल का दस्ता रांची, खूंटी, सरायकेला व चाईबासा जिले में पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के फिराक में था। कुछ दिन पूर्व सरायकेला के पतराडीह डोडारदा जंगल से भारी मात्रा में आइईडी बम बरामद किए गए थे। एएसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी है। गणतंत्र दिवस के लिए 32 पुरुष व 22 महिला पुलिस बल प्रतिनियुक्त : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम में परेड के लिए सरायकेला जिले के 32 पुरुष पुलिस बल व 22 महिला पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस बल 20 जनवरी से पुलिस लाइन दुगनी में शामिल होंगे और परेड के लिए पूर्वाभ्यास करने के बाद अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर कार्य करेंगे। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि परेड के लिए प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को परेड के पूर्वाभ्यास के लिए 20 जनवरी को सुबह सात बजे पुलिस केंद्र दुगनी में फूल वर्दी में पहुंचने का निर्देश गया है।

chat bot
आपका साथी