कुकडू में विशेष पुलिस बल की तैनाती एक हफ्ते में : एसपी

संवाद सूत्र, ईचागढ़/नीमडीह : कुकड़ू हाट में मुर्गा खरीदने को लेकर हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देने क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 12:05 AM (IST)
कुकडू में विशेष पुलिस बल की तैनाती एक हफ्ते में : एसपी
कुकडू में विशेष पुलिस बल की तैनाती एक हफ्ते में : एसपी

संवाद सूत्र, ईचागढ़/नीमडीह : कुकड़ू हाट में मुर्गा खरीदने को लेकर हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की पृष्ठभूमि में सोमवार को पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें सरायकेला-खरसावां के आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि एक हफ्ते में कुकडू में विशेष पुलिस बल की तैनाती होगी।

बैठक की अध्यक्षता बुद्धेश्वर सिंह ने की। लोगों ने कुकड़ू बाजार काड मे बेगुनाह रामसिंह रजक को मामले से बरी करने, पुलिस बल मुहैया कराने एवं क्षेत्र में शाति व्यवस्था कायम करने का माग की। एसपी ने कहा कि अनुसंधान में सभी पहलुओं की जांच के बाद अगर राम सिंह रजक निर्दोष होगा तो उसे बरी कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अवैध शराब, जुआ एवं असामाजिक गतिविधियों का जानकारी पुलिस को देने की अपील की। वहीं विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि आपसी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर कारवाई हो। उन्होंने कहा कि कुकड़ू में भी 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की।

chat bot
आपका साथी