25 करोड़ की सड़क योजनाओं पर मुहर आज

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र की आठ बड़ी सड़क योजनाओं पर शनिवार को नगर निगम बोर्ड की होने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 10:07 PM (IST)
25 करोड़ की सड़क योजनाओं पर मुहर आज
25 करोड़ की सड़क योजनाओं पर मुहर आज

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र की आठ बड़ी सड़क योजनाओं पर शनिवार को नगर निगम बोर्ड की होने वाली बैठक में मुहर लगेगी। इस पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि आठ सड़क निर्माण की योजना को बोर्ड से पास करवाकर तकनीकी स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र में सड़क का जाल बिछाया जाएगा।

मेयर विनोद श्रीवास्तव एवं डिप्टी मेयर अमित सिंह ने बताया कि गत 5 जून को रांची में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिलकर निगम क्षेत्र की सात योजनाओं का प्रारूप सौंपा गया। जिसे कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट की मुहर के बाद उसपर काम होगा। छह सड़क की निविदा आमंत्रित : आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित 11 करोड़ की लागत से बनने वाली छह सड़कों को तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। उसके बाद निविदा भी निकाली गई है। जल्द ही शिलान्यास के बाद काम शुरू किया जाएगा। इन सड़कों का उदघाटन सांसद लक्ष्मण गिलुवा करेंगे। 387 करोड़ की डीपीआर तैयार : 387 करोड़ की लागत से धरातल पर उतरने वाली आदित्यपुर जलापूर्ति योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुका है। इसे तकनीकी स्वीकृति के लिए विभाग भेजा जाएगा। इसके तहत सीतारामपुर एवं सपड़ा में 15 एमजीडी (मीलियन गैलन डिस्चार्ज पर डे) क्षमता का प्लांट बनेगा। सीतारामपुर में अभी 5 एमजीडी क्षमता का प्लांट है। इसका विस्तार करने के साथ ही डैम का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सीतारामपुर डैम में गजिया बराज से पाइपलाइन के जरिए पेयजल लाया जाएगा। इसे दो सप्ताह के अंदर स्वीकृति मिलने का संभावना है। दो पार्क निर्माण को मिली स्वीकृति : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सपड़ा वार्ड 1, वार्ड 30 के एमआइजी एवं जनता रो हाउस में तीन पार्क बनना है। जिसमें से दो पार्क को नगर निगम ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। इसके तहत वार्ड 30 के जनता रो हाउस में 1 करोड़ 37 लाख 91 हजार एवं एमआइजी में 1 करोड़ 36 लाख 50 हजार की लागत से दो पार्क को नगर विकास विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बोर्ड मीटिंग में रखी जाएगी

सड़क : लागत

- एस टाइप से माझीटोला होते हुए खरकाई नदी तट तक : 1 करोड़ 73 लाख 70 हजार

- भालोटिया मुख्य मार्ग से टोल ब्रिज तक : 1 करोड़ 83 लाख 83500

- केंदु गाछ से सपड़ा मुख्य मार्ग तक : 3 करोड़ 96 लाख 54 हजार 300

- भालोटिया से लाल बिल्डिंग चौक से शिव काली मंदिर तक : 2 करोड़ 65 लाख 11100

- सरिता सिनेमा हॉल से शेरेपंजाब चौक होते हुए हरिओम नगर तक : 3 करोड़ 97 लाख 57हजार 400 की लागत

- उत्तम टेंट हाउस से आदित्यपुर थाना होते हुए शेरेपंजाब चौक तक : 1 करोड़ 39 लाख 63900

- शिवमंदिर से वास्तु बिहार कालोनी होते हुए मोतीनगर तक : 2 करोड़ 29 लाख 79 हजार 800

- साई कालोनी में सड़क : 2 करोड़

chat bot
आपका साथी