चांडिल में पत्‍‌नी को मार डाला

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के रांगाखेना में पति ने पत्‍‌नी की आपसी विवाद में हत्या कर दी। घटना 3 ज

By Edited By: Publish:Wed, 06 Jul 2016 02:47 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2016 02:47 AM (IST)
चांडिल में पत्‍‌नी को मार डाला

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के रांगाखेना में पति ने पत्‍‌नी की आपसी विवाद में हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई की है। थाना प्रभारी आदिकात महतो ने बताया कि मृतका सुनीता देवी के पति गुड्डू माझी उर्फ कुंवर माझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी माझी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है। गुड्डू माझी एवं सुनीता देवी ने अंतरजातीय विवाह किया था। माझी ने 3 जुलाई को आपसी विवाद पर जलावन की लकड़ी से पत्‍‌नी की पिटाई की थी। इलाज समय से नहीं होने के कारण 4 जुलाई को सुनीता देवी की मौत हो गई। मृतका के 18 वर्षीय पुत्र पवन सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुत्र को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी