प्रतिबंधित मांस का व्यापार करने का फरार आरोपित धराया

प्रतिबंधित मांस का व्यापार करने के एक मामले में विगत छह महीने से फरार चल रहे जुगसलाई निवासी मो. सरफराज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कांड्रा पुलिस ने जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:01 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस का व्यापार करने का फरार आरोपित धराया
प्रतिबंधित मांस का व्यापार करने का फरार आरोपित धराया

जागरण संवाददाता, सरायकेला : प्रतिबंधित मांस का व्यापार करने के एक मामले में विगत छह महीने से फरार चल रहे जुगसलाई निवासी मो. सरफराज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कांड्रा पुलिस ने जेल भेज दिया। मालूम हो कि 10 दिसंबर 2019 को कांड्रा थानांतर्गत कांड्रा मोड़ के समीप प्रतिबंधित मांस ले जा रही एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार को सरफराज चला रहा था और दुर्घटना में वह बुरी तरह से स्टेरिग में फंस गया था। घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर की सहायता से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया। सेंट्रो कार के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार तीन लोगों को पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के व्यापार करने के आरोप में पकड़ा था। यह मामला पूरे क्षेत्र में काफी चर्चित रहा था।

chat bot
आपका साथी