कुड़माली भाषा व संस्कृति हमारी पहचान : सोसोधर महतो

खरसावां : खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत भवन में कुड़माली भाषा संस्कृति अखाड़ा का आयोजन ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Apr 2018 05:33 PM (IST)
कुड़माली भाषा व संस्कृति हमारी पहचान : सोसोधर महतो
कुड़माली भाषा व संस्कृति हमारी पहचान : सोसोधर महतो

खरसावां : खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत भवन में कुड़माली भाषा संस्कृति अखाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें कुड़माली अखाड़ा ओडिशा से सोसोधर महतो, कुड़माली भवन चक्रधरपुर से ओमप्रकाश महतो, शकर लाल महतो, दिनेश्वर महतो मौजूद थे।

मौके पर ओडिशा के सोसोधर महतो ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी को परिश्रम व सक्रियता से भागीदारी करनी होगी। कुड़मी समाज का इतिहास वैभवशाली रहा है। कुड़माली भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है। कुड़माली भवन चक्रधरपुर के ओमप्रकाश महतो ने कहा कि कुछ लोग हमारे अधिकारों पर राजनीति कर रहे हैं। साथ ही हमारे अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर इंद्रजीत महतो, योगेश्वर महतो, मनबोध महतो, रुपेश महतो, सत्य नारायण महतो, निर्मल महतो, सुशील महतो, अशोक महतो, सुरेश चंद्र महतो, रोहित महतो, रामहरि महतो, लक्ष्मीकांत महतो, आनंद महतो समेत काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी