सीअरीपीएफ मुख्यालय में मना राष्ट्रीय पर्व

जासं सरायकेला सरायकेला के दुगनी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 196 बटालियन मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 06:39 AM (IST)
सीअरीपीएफ मुख्यालय में मना राष्ट्रीय पर्व
सीअरीपीएफ मुख्यालय में मना राष्ट्रीय पर्व

जासं, सरायकेला : सरायकेला के दुगनी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 196 बटालियन मुख्यालय में उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कमांडेंट बिरसा उरांव ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने जवानों को आजादी की शुभकामना देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों का नमन किया गया। कमांडेंट ने जवानों को राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक तथा महानिदेशक द्वारा दिए कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित अधिकारियों के संबंध में अवगत कराते हुए देश पर जान मर मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानी को याद कर नमन किया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को वाहिनी के सभी सदस्यों की ओर से बधाई दी। इस मौके कमांडेंट पर अर्चरी एकेडमी एवं स्थानीय विद्यालय से आए बच्चों एवं वाहिनी के जवानों के बीच मिष्ठान्न वितरण किया। समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी दुर्गाराम,उप कमांडेंट अमित कुमार झा समेत वाहिनी के अधीनस्थ पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी