कलानगरी में गणेश पूजा की धूम, उत्सवी माहौल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कलानगरी सरायकेला में रंग-बिरंगे बिजली प्रकाश से सुसज्जित आकर्षक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 05:34 PM (IST)
कलानगरी में गणेश पूजा की धूम, उत्सवी माहौल
कलानगरी में गणेश पूजा की धूम, उत्सवी माहौल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कलानगरी सरायकेला में रंग-बिरंगे बिजली प्रकाश से सुसज्जित आकर्षक पंडालों में धूमधाम से गणपति की पूजा-अर्चना की गई। गुरुवार को सभी पूजा पंडालों में शुभ मुहुर्त पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना हुई। चारों ओर गणपति बप्पा मोरिया की ध्वनि गूंजने लगी है।

सरायकेला में ¨हदुस्तानी संघ द्वारा पब्लिक दुर्गा मंदिर में भव्य प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा को लेकर ¨हदुस्तानी संघ द्वारा मंदिर प्रांगण व आसपास सड़कों पर रंग बिरंगे बिजली प्रकाश से सजाया गया है। कई आकर्षक तोरण द्वारा बनाए गए हैं। गुरुवार को दिन भर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के दरबार में आकर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। थाना चौक पर यंग क्लब के तत्वावधान में आकर्षक पंडाल निर्माण कर पूजा की जा रही है। पूजा पंडाल का उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक, सरायकेला थाना प्रभारी अविनाश कुमार एवं समाजसेवी राजेश साहू ने किया। सभी ने नगरवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक ने कहा कि सरायकेला नगर न केवल कला के क्षेत्र में बल्कि यहां की जनता धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश नगरवासियों को सुख-शांति दें यही उनकी कामना है। जेल रोड में उदय क्लब द्वारा रंग बिरंगे बिजली प्रकाश से सुसज्जित आकर्षक पंडाल निर्माण कर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को पूजा आरंभ होते ही पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, बालक माध्य विद्यालय समेत सरायकेला के कई विद्यालयों में भी गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर छात्र-छात्राओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कामना की। इसके अलावे सरायकेला के विभिन्न वार्ड में गणेश पूजा का आयोजन किया गया है, जहां गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सरायकेला के आसपास ग्रामीण क्षेत्र साहेबगंज, पाठानमारा, पांड्रा आदि पंचायतों में भी गणेश पूजा उत्सव की धूम रही।

chat bot
आपका साथी