जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत का निधन

जासं सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र का निधन सोमवार की देर रात टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) जमशेदपुर के कोविड वार्ड में हो गया। 19 जुलाई को 78 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें निमोनिया की भी शिकायत हुई। अंतिम कोविड जांच रिपोर्ट सोमवार की रात को आई थी..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:10 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:37 AM (IST)
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत का निधन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत का निधन

जासं, सरायकेला : जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र का निधन सोमवार की देर रात टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) जमशेदपुर के कोविड वार्ड में हो गया। 19 जुलाई को 78 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें निमोनिया की भी शिकायत हुई। अंतिम कोविड जांच रिपोर्ट सोमवार की रात को आई थी। रिपोर्ट के अनुसार वे निगेटिव थे। रिपोर्ट आने के करीब एक घंटे बाद ही टीएमएच में उनका निधन हो गया। सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि उनके निधन को कोविड पॉजिटिव केस के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। सरायकेला-खरसावां जिले में अब तक हो चुकी है पांच मौत : कोरोना से जिले में अब तक पांच मौत हो चुकी हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत मिश्र की मौत कोरोना से नहीं हुई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के निधन पर अर्जुन व लक्ष्मण ने जताया शोक

सरायकेला-खरसावां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत मिश्रा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्षण गिलुआ, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव आदि ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरायकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। वे ईमानदार छवि वाले मृदुभाषी वरिष्ठ अधिवक्ता थे। भगवान उनकी आत्मा को सद्गति व शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें। स्वर्गीय मिश्रा की कमी हमेशा खलती रहेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्व. मिश्रा के निधन पर फेसबुक व ट्वीटर के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि उमाकांत मिश्रा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन काल में गरीब व समाज के हित के लिए कार्य किया। उनकी कमी हमेशा समाज को खलती रहेगी।

मंत्री चंपई सोरेन ने व्यक्त की शोक संवेदना

झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत मिश्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। कहा, वे एक स्वच्छ छवि और आदर्श व्यक्तित्व थे। उनका निधन क्षेत्र में प्रखर वक्ता के रूप में क्षति है। दुख की इस घड़ी में सभी उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने मौके पर समस्त प्रदेशवासियों से कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा के लिए घरों पर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत मिश्र के निधन पर गहरा शोक जताया है। शुक्ल ने कहा है कि मिश्र का निधन अधिवक्ता जगत की अपूरणीय क्षति है। पूरे कोल्हान में अधिवक्ता जगत में शोक की लहर है। उनकी भरपाई संभव नही है। शुक्ल सरायकेला स्थित उनके घर भी गए और सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी सांत्वना दी।

भाजपा नगर कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नगर कमेटी एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनके निधन को अत्यंत दुखद बताया। कहा कि वे ईमानदार छवि के एक कुशल वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें। भाजपा नगर कमेटी शोक संवेदना प्रकट करते हुए।

नगर पंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने उनके आकास्मिक निधन को अत्यंत दुखद बताया। कहा है कि उमाकांत मिश्र जी एक स्वच्छ छवि और आदर्श प्रकृति के व्यक्तित्व थे। उनका निधन क्षेत्र में प्रखर वक्ता के रूप में क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

chat bot
आपका साथी