जिओ टावर से बैट्री चोरी करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर जिओ टावर की बैट्री चोरी करने के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:15 AM (IST)
जिओ टावर से बैट्री चोरी करने के तीन आरोपित गिरफ्तार
जिओ टावर से बैट्री चोरी करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर जिओ टावर की बैट्री चोरी करने के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगातार हो रही जिओ टावर एवं उसके डीजी सेट की बैट्री चोरी पर अंकुश लगाने एवं उद्भेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर जिओ टावर की बैट्री चोरी करने के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत आदित्यपुर, आरआईटी, गम्हरिया व कांड्रा थाना क्षेत्र में पूर्वी सिहंभूम जिलांतर्गत साकची, बिष्टुपुर व टेल्को थाना क्षेत्र में तथा पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में स्थित जिओ कंपनी के टावर से बैट्री तथा टावर के डीजे सेट की बैट्री चोरी करने की बात को स्वीकार किया। उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर दो बैट्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपित पूर्व में भी टेल्को, बिरसानगर व कदमा थाना में चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। इनमें से एक आरोपित संतु सिंह जिओ कंपनी का कर्मी है जो अपराधियों को साइट के संबंध में जानकारी देकर चोरी में सहयोग करता था।

इन मामलों का हुआ उदभेदन :

1. गम्हरिया थाना में 24 मार्च 2020 व 27 मार्च 2020 में हुई चारी की घटना।

2. आदित्यपुर थाना में 18 मार्च को हुई चारी की एक घटना।

3. आरआइटी थाना में 5 मार्च को हुई एक चोरी की घटना।

4. कांड्रा थाना में 21 मार्च को हुई चोरी की एक घटना।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम व पता

1. अनिल कुमार जयसवाल, साकिन काशीडीह, रोड नंबर एक, थाना साकची।

2. संतु सिंह, साकिन भाटिया बस्ती कदमा, अशोक पथ, होल्डिग नंबर 51, थाना कदमा।

3. अमित प्रसाद अग्रवाल, कदमा भाटिया बस्ती, थाना कदमा।

जब्त सामानों की सूची :

1. जिओ टावर के डीजी सेट में लगने वाला दो बैट्री।

2. तीन मोबाइल फोन।

छापेमारी दल के सदस्य :

1. कृष्णा मुरारी, थाना प्रभारी गम्हरिया।

2. सनोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी खरसावां

3. राहुल कुमार दुबे, कांड्रा थाना। अभिजित कुमार, गम्हरिया थाना एवं सशस्त्र पुलिस बल।

chat bot
आपका साथी