बहरागोड़ा के खंडामौदा में सरायकेला छऊ नृत्य आज

सरायकेला : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा के खंडामौदा में 3 मार्च को छऊ नृत्य का आय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Mar 2017 02:48 AM (IST) Updated:Fri, 03 Mar 2017 02:48 AM (IST)
बहरागोड़ा के खंडामौदा में सरायकेला छऊ नृत्य आज
बहरागोड़ा के खंडामौदा में सरायकेला छऊ नृत्य आज

सरायकेला : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा के खंडामौदा में 3 मार्च को छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। निदेशक संस्कृति, सांस्कृतिक-कार्य निदेशालय, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक तपन पटनायक ने बताया कि 3 मार्च को प्रात: आठ बजे कला केंद्र से कलाकारों का दल बहरागोड़ा के लिए रवाना होंगे। छऊ नृत्य दल में तरुण कुमार भोल, सिद्धेश्वर दारोघा, ज्योतिलाल नंद, अतुल महतो, कुंभचंद्र महतो, सानकू महतो, दिनेश पाणी, गोपाल कुमार पटनायक, असित कुमार पटनायक, काली प्रसन्न षाड़ंगी, र¨वद्र मोदक, सूरज पटनायक, सनत साहू व शिवनाथ शंख शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी