अनाज की कमी नहीं, कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, सतर्क रहें कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा

खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र के विधायक पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें इस विषम परिस्थिति से निपटने में हर संभव प्रयास कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 10:59 PM (IST)
अनाज की कमी नहीं, कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, सतर्क रहें कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा
अनाज की कमी नहीं, कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, सतर्क रहें कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें इस विषम परिस्थिति से निपटने में हर संभव प्रयास कर रही हैं। लेकिन, पार्टी कार्यकर्ता भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें। यह भी देखें इस आपदा काल में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। अनाज की कमी नहीं है। केंद्र सरकार तीन माह का राशन दे चुकी है। जिन गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन मिलना है। कार्यकर्ता इसमें सहयोग करें और अपने क्षेत्र का विशेष ध्यान रखें। लॉक डाउन खत्म करने की प्रक्रिया लंबी होगी। सरकार हर चीज का अध्ययन करके धीरे धीरे खोलने पर विचार कर रही है। लोगों को अपने क्षेत्र में रोजगार कैसे मिले, इस पर सरकार का विशेष ध्यान है।

कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए क्षेत्र में किए जा रहे उपायों एवं समस्याओं से भी अवगत हुए। गरीबों के लिए मिल रहे राशन और भोजन के बारे में जानकारी ली एवं हो रहे कार्यों पर संतोष जताया। कहा कि ये अदृश्य बीमारी अभी लंबे समय तक चल सकती है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के निर्देशों का पालन करें। इस बीमारी का एकमात्र इलाज शारीरिक दूरी और घर में रहना है।

chat bot
आपका साथी