खूंटपानी के सभी पंचायतों में पदयात्रा करेंगे भाजपाई

खूंटपानी सामुदायिक भवन में भाजपा प्रखंड समिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 07:17 PM (IST)
खूंटपानी के सभी पंचायतों में पदयात्रा करेंगे भाजपाई
खूंटपानी के सभी पंचायतों में पदयात्रा करेंगे भाजपाई

संवाद सूत्र, बड़ाबांबो: खूंटपानी सामुदायिक भवन में भाजपा प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मांगता गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खुंटपानी प्रखंड के सभी गांवों में 16 दिसंबर से पद यात्रा किया जायेगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पद यात्रा कार्यक्रम के खरसावां विस क्षेत्र के संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र ¨सह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रत्येक विस क्षेत्र में 150 किमी की पदयात्रा किया जायेगा। पद यात्रा के दौरान नये सदस्य बनाने के साथ साथ पुराने सदस्यता का भी सत्यापन किया जायेगा। सरकारी योजनाओं के लाभुकों की सूची तैयार की जायेगी। उन्होंने बताया कि खुंटपानी पंचायत के सभी दस पंचायतों में भी पदयात्रा कर पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड के सभी बूथों तक पहुंचेंगे। इसके लिये 25 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। बैठक में पद यात्रा की रुप-रेखा तय की गयी तथा रुट चार्ट बनाया गया। बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड में 15 दिन तक पद यात्रा होगी। पद यात्रा में किसी एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे। बताया गया कि 16 दिसंबर को लौहरदा, 17 को बड़गुंटिया, 19 को उलीराजाबासा, 20 को पुरुनिया, 21 को भोया, 22 को दोपाई, 24 को बड़ाचिरु, 17 को मोटकोबेड़ा व 29 को रुईडीह में पदयात्रा किया जायेगा। बैठक में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव, विस विस्तारक स्वरुप सुपकार, संजय बसु, जिप सदस्य सानगी बानरा, झंडा हाईबुरु, देवेंद्र दास, सुभाष पाडेया, कोकील केशरी, सानो गोप, सोनाराम कुम्हार, लुदुराम हेंब्रम, दोनो बान¨सह, सुभाष पाडेया, सानो गोप आदी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी