हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने की माग पर प्रदर्शन

संवाद सूत्र,खरसावा : सीआरपीएफ व पुलिस ने सोमवार को कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाडीह बुधनलाल मुंड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Apr 2018 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 06:21 PM (IST)
हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने की माग पर प्रदर्शन
हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने की माग पर प्रदर्शन

संवाद सूत्र,खरसावा : सीआरपीएफ व पुलिस ने सोमवार को कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाडीह बुधनलाल मुंडा व सेकराडीह गाव के पगुआ मुंडा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। सोमवार शाम तक दोनों की रिहाई नहीं होने पर मंगलवार सुबह गोमियाडीह पंचायत के विभिन्न गावों के साथ साथ आसपास के गावों के सैकड़ों लोगों ने कुचाई थाना पहुंच कर प्रदर्शन किया। मंगलवार को ग्रामीणों के साथ वार्ता के बाद जाकर पुलिस ने दोनों को छोड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने ईचाडीह बुधनलाल मुंडा व सेकराडीह गाव के पगुआ मुंडा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान बुधनलाल मुंडा की गर्भवती पत्‍‌नी अनीता मुंडा अपने ढाई साल की बेटी अनीसा मुंडा को साथ लिए पति के साथ चली गई। इन सभी को सरायकेला में रखा गया था। सोमवार को देर शाम तक इन लोगों के घर नहीं लौटने पर मंगलवार सुबह दस बजे करीब पाच सौ की संख्या में ग्रामीणों ने कुचाई थाना पहुंच कर सभी की रिहाई की माग की। 12 बजे सरायकेला से एसडीपीओ अविनाश कुमार कुचाई पहुंच कर पहले ग्रामीणों को शात कराया फिर गाव के पाच लोगों के साथ वार्ता कर बताया कि बुधन लाल व पगुआ को पूछताछ के लिए साथ ले गए थे। करीब डेढ़ बजे सभी को छोड़ दिया गया। तब जाकर ग्रामीण वापस घर लौटे।

कुचाई थाना के सामने प्रदर्शन कर रहे लोग करीब तीन घटे तक थाना के मुख्य गेट के सामने डटे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस बेवजह गाव में जा कर लोगों को परेशान नहीं करे। पुलिस वालों के स्थानीय भाषा नहीं जानने के कारण भी परेशानी होती है। इस कारण ग्रामीणों ने स्थानीय भाषा जानने वाले पुलिसकर्मी की पदस्थापना करने की भी माग की गई। इस दौरान कुचाई में बडे़ पैमाने पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। कुचाई व खरसावा थाना से भी पुलिस बल बुलाए गए थे। बुधनलाल मुंडा व पगुआ मुंडा ने बताया कि वे पूरी तरह से बेकसूर हैं। पुलिस ने सिर्फ पूछताछ की।

chat bot
आपका साथी