स्वर्णिम व समृद्ध रहा आदिवासियों का इतिहास : थियोडर किड़ो

कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को आदिवासी जागृति मंच की ओर से आदिवासी जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:24 PM (IST)
स्वर्णिम व समृद्ध रहा आदिवासियों का इतिहास : थियोडर किड़ो
स्वर्णिम व समृद्ध रहा आदिवासियों का इतिहास : थियोडर किड़ो

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को आदिवासी जागृति मंच की ओर से एक दिवसीय जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री थियोडर किड़ो, पूर्व विधायक गुलाब ¨सह बानरा, राजलक्ष्मी कमल व गोपीनाथ सोय आदि ने किया। इसकी अध्यक्षता भारतीय नौ सेना के सेवानिवृत अधिकारी गोपीनाथ सोय ने की। सम्मेलन में वक्ताओं ने आदिवासियों की संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार विषयों पर लोगों को जागरूक किया।

मौके पर पूर्व मंत्री थियोडर किड़ो ने संविधान में आदिवासियों के लिए तय प्रावधान पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासियों का इतिहास काफी स्वर्णिम व समृद्ध रहा है। अपनी सांस्कृतिक पहचान को ओर अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है। पूर्व विधायक गुलाब ¨सह बानरा ने आदिवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के प्रति जागरूकता लाने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रो. सुभाष चंद्र मुंडा ने आदिवासी संस्कृति, सुरेश चंद्र सोय ने आदिवासियों के विकास व संरक्षण, बुंडू कॉलेज के प्रो. एतवा मुंडा ने आदिवासी क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था, डॉ. शिवचरण हांसदा ने स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं को जय¨सह सोय, गोपीनाथ सोय व शिवचरण हांसदा ने कैरियर गाइडेंस दिया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से हिटलर बानरा, सुजीत बानरा, सुनीता मुंडा, अंजली तापे, महेश चंद्र मुंडा, सुशील हेंब्रम, घनश्याम सोय, देवचरण बानरा, डूबराय हेंब्रम, राम कृष्ण मुंडारी, मनोज मुदैया, मंगल सोय, अंजली तापे, सुनीता मुंडा आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी