राजनगर: घर में फंखा लगा रहे व्यक्ति की करंट से मौत

राजनगर थाना क्षेत्र के ऊपरशिला गांव में पंखा लगा रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:52 PM (IST)
राजनगर: घर में फंखा लगा रहे व्यक्ति की करंट से मौत
राजनगर: घर में फंखा लगा रहे व्यक्ति की करंट से मौत

संवाद सूत्र, राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के ऊपरशिला गांव में पंखा लगा रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है। ऊपरशिला के सुधीर सोरेन (45) अपनी मां को गर्मी से राहत दिलाने के लिए उनके कमरे में पंखा लगा रहा था। इसी दौरान सुधीर को बिजली का झटका लगा। वह झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके ऊपर बिजली का बोर्ड भी गिर गया। जिससे पूरे शरीर में करंट प्रवाहित हुआ। मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों ने बिजली बोर्ड को शरीर के ऊपर से हटाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से पीड़ित को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुधीर सोरेन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी