झासुगड़ा से लौटे 11 प्रवासी मजदूर

ओडिशा के झासुगड़ा में काम करने गए सिमला गांव के 11 प्रवासी मजदूर शुक्रवार की देर शाम अपने गांव लौटे। कोरोना संक्रमण के भय से प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं गए। गांव में पीसीसी सड़क पर ही सो गए और रात गुजारी। प्रवासी मजदूर बबलू पुथल शंभू महतो बलदेव तांती सीन तांती आदि ने बताया कि रात में सोने के क्रम में पीसीसी सड़क पर जहरीला सांप भी निकला था। दो मुंहा सांप पर नजर पड़ते ही उन्होंने उसे मार दिया..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:21 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:19 AM (IST)
झासुगड़ा से लौटे 11 प्रवासी मजदूर
झासुगड़ा से लौटे 11 प्रवासी मजदूर

संवाद सूत्र, खरसावां : ओडिशा के झासुगड़ा में काम करने गए सिमला गांव के 11 प्रवासी मजदूर शुक्रवार की देर शाम अपने गांव लौटे। कोरोना संक्रमण के भय से प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं गए। गांव में पीसीसी सड़क पर ही सो गए और रात गुजारी। प्रवासी मजदूर बबलू पुथल, शंभू महतो, बलदेव तांती, सीन तांती आदि ने बताया कि रात में सोने के क्रम में पीसीसी सड़क पर जहरीला सांप भी निकला था। दो मुंहा सांप पर नजर पड़ते ही उन्होंने उसे मार दिया। शनिवार को ग्रामीणों ने बीडीओ मुकेश मछुवा को प्रवासी मजदूरों की जानकारी दी और कुछ दिनों के लिए गांव के स्कूल में उनके ठहरने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। ग्रामीणों की मांग पर बीडीओ ने तत्काल स्कूल भवन में उनके रहने की व्यवस्था करा दी।

chat bot
आपका साथी