गंगा में डूबने से युवक की मौत, बालक लापता

साहिबगंज जिले में नेपाल एवं बिहार से गंगा नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण दियारा इलाके लोग परेशान हैं। गंगा के छाड़न एवं गंगा तट पर बसे टोले के आसपास पानी फैल रहा है। इस बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के एक युवक की शुक्रवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को हाजीपुर निवासी माखन यादव के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव अपनी भैंस को लेकर चराने दियारा की ओर गये। वे अपने भैंस लेकर नदी पार कर रहे थे तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गंगा में डूब गया। मामले की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने हाजीपुर गंगा नदी के नजदीक पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से नदी से शव निकाला। मुफस्सिल थाना प्रभारी राम आशीष निराला ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया जाएगा। इधर अभिषेक यादव के अचानक नदी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 09:32 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 09:32 AM (IST)
गंगा में डूबने से युवक की मौत,  बालक लापता
गंगा में डूबने से युवक की मौत, बालक लापता

साहिबगंज: साहिबगंज जिले में नेपाल एवं बिहार से गंगा नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण दियारा इलाके लोग परेशान हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के एक युवक की शुक्रवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। हाजीपुर निवासी माखन यादव के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव भैंस को लेकर चराने दियारा की ओर गया था। वह भैंस लेकर नदी पार कर रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से गंगा में डूब गया। मामले की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने हाजीपुर गंगा नदी के नजदीक पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से नदी से शव निकाला। मुफस्सिल थाना प्रभारी राम आशीष निराला ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया जाएगा। इधर अभिषेक यादव के अचानक नदी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है।

गुरुवार को भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हर प्रसाद दियारा के दुर्गास्थान टोला निवासी दुर्गा सिंह का 4 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार बच्चों के साथ खेलते खेलते गंगा नदी के नजदीक गंगा कटाव में चला गया व अचानक कटाव के पानी में समा गया। जिसकी तलाश पुलिस एवं स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही है लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सौरव कुमार का कुछ भी पता नहीं चल सका है। मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार सौरव कुमार अपने साथियों के साथ गंगा किनारे स्नान करने गया था तभी वह अचानक कटाव होने से गंगा मे डूब गया। इस घटना के बाद से ही सौरव के परिजनों का रो रोकर बूरा हाल हो रहा है।

इस बीच गंगा नदी का जलस्तर साहिबगंज में नेपाल व बिहार में आई बाढ़ के कारण बढ़ रहा है। हालांकि इसकी गति कम हो गई है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी शुक्रवार को साहिबगंज में खतरे के निशान से 27.250 मीटर से 1.850 मीटर नीचे बह रही है। चेतावनी के निशान 0.850 मीटर नीचे है। गंगा के उपरी क्षेत्र मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव में जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। साहिबगंज में गंगा का जलस्तर फिलहाल धीरे धीरे प्रति 4 घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी