गदहे के हमले से महिला गंभीर

ङ्खश्रद्वड्डठ्ठ ह्यद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रह्वद्ग ह्लश्र स्त्रश्रठ्ठद्मद्गब् ड्डह्लह्लड्डष्द्म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 06:04 PM (IST)
गदहे के हमले से महिला गंभीर
गदहे के हमले से महिला गंभीर

गदहे के हमले से महिला गंभीर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : एक विक्षिप्त गदहे ने गुरुवार की सुबह संत जेवियर स्कूल में संचालित स्वास्थ्य केंद्र की कर्मी सुशीला मुर्मू पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गदहे ने कई अन्य लोगों को भी खदेड़ा। इसके बाद मुहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ कर मार दिया। सूचना मिलने पर सिटी मैनेजर विरेश कुमार ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वार्ड नंबर 18 के पार्षद कौशल किशोर ओझा ने बताया कि बुधवार से ही एक विक्षिप्त गदहा पुरानी साहिबगंज में घूम रहा था। बुधवार को भी कई लोगों को खदेड़ा। गुरुवार की सुबह वह गदहा संत जेवियर स्कूल के हेल्थ सेंटर के गेट पर बैठा हुआ था। सुशीला मुर्मू ने जैसे ही गेट खोला उसपर हमला कर दिया। शोर सुनकर पास में ही रहनेवाला अजय कुमार मंडल वहां पहुंचा और आसपास के लोगों के सहयोग से महिला को बचाकर इलाज के लिए भेजा। इस क्रम में कुछ लोगों ने गदहे की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि जिस समय घटना हुई उस समय सेंट जेवियर स्कूल जाने के लिए काफी बच्चे वहां पहुंचे हुए थे। अगर गदहा मुख्य गेट की ओर जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

chat bot
आपका साथी