तालझारी में सर्पदंश से महिला की मौत

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) तालझारी प्रखंड की कल्याणी पंचायत के बाफरटोला निवासी ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 07:16 PM (IST)
तालझारी में सर्पदंश से महिला की मौत
तालझारी में सर्पदंश से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड की कल्याणी पंचायत के बाफरटोला निवासी शिवलाल मुर्मू की 25 वर्षीय पत्नी मिरकू सोरेन की मृत्यु शुक्रवार की देर रात सांप काटने से हो गई है। मिरकु सोरेन करीब नौ बजे रात को अपने घर में सोई थी। इस दौरान वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को स्तनपान करा रही थी। इसी क्रम में उन्हें बांह में एक विषैले सांप ने काट लिया। आनन-फानन में उन्हें टपुआ सेलमपुर में झाड़ फूंक करने वाले एक ओझा के पास ले जाया गया। वहां कोई लाभ न होते देख गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता ओमल कुमार मंडल ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी और तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगवाई। उसे सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टर ने मिरकु सोरेन को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी