बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय में गुरूवार को बाल दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रथम प्रधानमंत्री जवहार लाल नेहरू की जयंती मनायी गई। कई स्थानों द्वारा इस मौके पर प्रतियोगिता कराया गया वहीं पौधरोपण भी किया गया। मारवाड़ी महिला समिति द्वारा बाल दिवस पर बड़ी धर्मशाला में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जिले भर के विभिन्न विद्यालय के तकरीबन 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:17 AM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

साहिबगंज: जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय में गुरूवार को बाल दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गई। इस मौके पर प्रतियोगिता कराई गई।

मारवाड़ी महिला समिति ने बाल दिवस पर बड़ी धर्मशाला में पेंटिग प्रतियोगिता कराई। इसमें विभिन्न विद्यालय के तकरीबन 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। ग्रुप ए में संत जेवियर के अभिषेक मुर्मू प्रथम, एसएसभीएम के आशीष कुमार दूसरे तथा संत जेवियर के आशीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में कला कुंज के शिवम कुमार प्रथम, संत जेवियर के दिव्यांशु कुमार तथा जेकेसी के सत्यम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप सी में संतजेवियर के राज प्रथम, नगर पालिका के रिया कुमारी दूसरे तथा आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ग्रुप डी में कला कुंज के कासीफ परवेज प्रथम, साहिबगंज कालेज के चंद्रा भानू दूसरे तथा कला कुंज के अक्षय शंकर तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर शशी जाजोदिया, रूची भरतीया, श्याम विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पंडित नेहरू के तस्वीर पर फुल माला पहना कर मनाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो. कलिमुद्दींन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, महेशपुर विधानसभा प्रभारी बास्की यादव, जिला कोऑडिनेटर संतोष कुमार स्वर्णकार आदि मौजूद थे।

राजकीय मध्य विद्यालय तालाब में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं बाल सांसद अध्यक्ष अंकित कुमार और प्रधानमंत्री मंत्री छात्रा राजनंदनी कुमारी ने नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

राजमहल: गुरुवार को नगर पंचायत के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बाल दिवस पर कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच के छात्र छात्राओं को तीन ग्रूपों में बांटकर रंगोली प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में रचना मजूमदार, लकी कुमारी, आलिया परवीन, सेलिना खातून, प्रीतम कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिका सुभाष मरांडी, मानिक मुर्मू, जुबेरिया खातुन, मो. सोहराब, सुजीत कुमार, राखी कुमारी, नेहा कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रियंका कुमारी, दीपशिखा कुमारी योगदान दिया। इसके अतिरिक्त सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, संत टेरेसा पब्लिक स्कूल, सेंट पाल स्कूल, सहित सरकारी विद्यालयों मध्य विद्यालय नयाबाजार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौगच्छी, कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी सहित विद्यालयी में भी बाल दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कोटालपोखर: बरहड़वा प्रखंड के कोटालपोखर व श्रीकुंड के आसपास के ग्रामीण इलाकों में सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकाली।

बोरियो: बाल दिवस पर गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय बोरियो में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। आरंभ में शिक्षकों की ओर से छात्रों को बाल दिवस के बारे में बताया गया। मौके पर प्राचार्य भोला प्रसाद साह, सुशील झा, मो. शाहिद इकबाल, बमबम कुमार, संजीव कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी