आज शान से लहराएगा तिरंगा

गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को जिले में शान से तिरंगा लहराएगा। गणतंत्र दिवस पर जिले का मुख्य समारोह सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इसके लिए स्टेडियम को सजाया गया है। उपायुक्त वरुण रंजन यहां तिरंगा फहराएंगे। सिदो-कान्हू स्टेडियम में सुबह 9.05 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इससे पूर्व उपायुक्त व एसपी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। प्रभातफेरी स्कूली छात्र सुबह सात बजे निकालेंगे। इस अवसर पर शहर के मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। प्रभातफेरी में वर्ग सात व उपर के बच्चे शामिल होंगे। इस असवर पर स्टेडियम में विभिन्न विभागों की बोर से झांकी निकाली जाएगी। दोपहर बाद 2.30 बजे से पुलिस लाइन मैदान में फेंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। शाम में 6 बजे से टाउन हॉल में स्कली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:18 AM (IST)
आज शान से लहराएगा तिरंगा
आज शान से लहराएगा तिरंगा

साहिबगंज : जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को जिले में शान से तिरंगा लहराएगा। मुख्य समारोह सिदो-कान्हू स्टेडियम में होगा। इसके लिए स्टेडियम को सजाया गया है। उपायुक्त वरुण रंजन यहां तिरंगा फहराएंगे। सिदो-कान्हू स्टेडियम में सुबह 9.05 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इससे पूर्व उपायुक्त व एसपी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। स्कूली छात्र सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकालेंगे। इस अवसर पर शहर के मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। प्रभातफेरी में वर्ग सात व उपर के बच्चे शामिल होंगे। इस अवसर पर स्टेडियम में विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकाली जाएगी। दोपहर बाद 2.30 बजे से पुलिस लाइन मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से टाउन हॉल में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। ज्यादा से ज्यादा स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिदो-कान्हू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर जिला सशस्त्र बल, जैप-9, जिला महिला पुलिस बल, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी रेलवे स्कूल, यमुनादास बालिका उच्च विद्यालय, जवाहर नवोदय स्कूल, साहिबगंज कॉलेज, संत जेवियर्स स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल, फायर ब्रिगेड के प्लाटून परेड करेंगे। इस बीच शहर में दुकानों पर तिरंगे की बिक्री बढ़ गई है। छात्र व अभिभावक सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।

--------

कब कहां फहराएगा तिरंगा

सिदो-कान्हू स्टेडियम साहिबगंज : सुबह 9.05 बजे

साहिबगंज कलेक्टेट : सुबह 10.10 बजे

पुलिस केंद्र : सुबह 10.15 बजे

विकास भवन : सुबह 10.20 बजे

जैप-9 : सुबह 10.30 बजे

पुलिस अधीक्षक कार्यालय : सुबह 10.35 बजे

अनुमंडल कार्यालय : सुबह 11.00 बजे

जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी : सुबह 11.30 बजे

साहिबगंज जिला परिषद : सुबह 7.30 बजे

साहिबगंज प्रखंड परिसर : सुबह 7.30 बजे

जिला कांग्रेस कार्यालय : सुबह 8.00 बजे

जवाहर नवोदय विद्यालय : सुबह 7.00 बजे

chat bot
आपका साथी