लक्खी पहाडि़या हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

रांगा थाना पुलिस ने माह फरवरी में तालझारी पंचायत के जंगल में बरामद किए गए शव कि गुत्थी सुलझा ली है। इस घटना को अंजाम देने को लेकर पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। थाना प्रभारी बिनोद त्तिकी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर बरहेट थाना क्षेत्र के टाटके भिठा गांव निवासी लक्खी पहाडिया कि हत्या किया गया था। उन्होंने बताया कि मृत्क ओर मैसा पहाडिया के बीच कुछ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 15 फरवरी को देर संध्या मे मृत्क तालझारी कि ओर से अपने घर जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 06:42 AM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:42 AM (IST)
लक्खी पहाडि़या  हत्याकांड में तीन गिरफ्तार
लक्खी पहाडि़या हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

बरहड़वा(साहिबगंज): रांगा थाना पुलिस ने माह फरवरी में तालझारी पंचायत के जंगल में बरामद किए गए लक्खी पहाडि़या के शव की गुत्थी सुलझा ली है। लक्खी की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि लक्खी पहाड़िया व मैसा पहाड़िया के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 15 फरवरी की देर शाम में लक्खी तालझारी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मैसा पहाडि़या, सुंदर पहाड़िया और लखन पहाड़िया से उसकी मुलाकात हो गई। सभी ने रास्ते में की ताड़ी पी। इसी दौरान उनलोगों के बीच जमीन से संबंधित विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। तीनों ने मिल कर पत्थर से लक्खी पहाड़िया के सिर पर वार कर की हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए जंगल में फेंक दिया। इस मामले में लक्खी की पत्नी लखिया पहाड़िन की शिकायत पर रांगा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अनुसंधान में आरोपित मैसा पहाड़िया, सुंदर पहाड़िया और लखन पहाड़िया को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी