मूवी पहाड़ शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा

अनुमंडल क्षेत्र की पडरिया पंचायत अंतर्गत बाबा धनेश्वर नाथ सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इसे लेकर 151 कन्याओं ने रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 05:00 PM (IST)
मूवी पहाड़ शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा
मूवी पहाड़ शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, तीनपहाड़ (साहिबगंज): अनुमंडल क्षेत्र की पडरिया पंचायत अंतर्गत बाबा धनेश्वर नाथ सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इसे लेकर 151 कन्याओं ने रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा मूवी पहाड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कुर्मी टोला, प्रमुख परिया होते हुए पडरिया बागान में जगमोहन सिंह पोखर से जल लेकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। अयोध्या से आई किशोरी राजनंदनी नौ दिनों तक प्रवचन करेंगी। दो मार्च को समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने में श्रीकांत मंडल, चंदन कुमार सिंह, रंजीत झा, आशीष यादव, कपिलदेव महतो, वासुदेव महतो, भुटो महतो, शंकर शाह देव, प्रशांत ठाकुर, कैलाश बिहारी यादव, पिटू ठाकुर, विद्यासागर शाह आदि ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी