15 फरवरी से होगा कालाजार उन्मूलन को छिड़काव

जागरण संवाददाता साहिबगंज राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:02 PM (IST)
15 फरवरी से होगा कालाजार उन्मूलन को छिड़काव
15 फरवरी से होगा कालाजार उन्मूलन को छिड़काव

जागरण संवाददाता, साहिबगंज :राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में शनिवार को कार्यशाला हुई। इसमें कालाजार एवं मलेरिया के उन्मूलन हेतु दवा छिड़काव के बारे में सभी को प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि जिले को कालाजार एवं मलेरिया से मुक्त करने के लि पाए गए मरीजों के गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में वृहत पैमाने पर छिड़काव करना है। 15 फरवरी से कालाजार उन्मूलन के लिए दवा का छिड़काव शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि सखी मंडल समूह की महिलाएं एवं सहिया व सेविका भी की पकड़ इन इलाकों में बेहद मजबूत रहती है। इसलिए प्रशिक्षण छिड़काव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं सखी मंडल समूह आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर आप सभी प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दें तथा दवा का छिड़काव सफलता पूर्वक कराएं। सभी घरों से यह जानकारी प्राप्त करें कि उनके यहां कोई बीमार व्यक्ति है या नहीं। अगर है तो बीमारी के क्या लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि बचाव इलाज से बेहतर है। अतएव किसी भी बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता लाने का भी कार्य करें। प्रशिक्षण में बुखार पीड़ित को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच के लिए अवश्य भेजें। सभी सरकारी अस्पतालों में निश्शुल्क रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। जांच एवं उपचार में दवा तथा उसका उपयोग, इमरजेंसी की स्थिति में मैनेज करने आदि के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी