ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना भाड़ा, विरोध में रोड किया जाम

तालझारी ऑटो चालक द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने लालमाटी मंगलहाट मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार ऑटो चालकों द्वारा किराया बढ़ा देने से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूलते हैं। जहां तालझारी से मंगलहाट जाने मे 10 रुपये लिया जाता है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:19 PM (IST)
ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना भाड़ा, विरोध में रोड किया जाम
ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना भाड़ा, विरोध में रोड किया जाम

तालझारी (साहिबगंज): तालझारी ऑटो चालक द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने लालमाटी मंगलहाट  मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार  ऑटो चालकों द्वारा किराया बढ़ा देने से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूलते हैं। जहां तालझारी  से मंगलहाट जाने मे 10 रुपये लिया जाता है। तालझारी से एक किलोमीटर की दूरी के लिए भी 10  दस रुपया वसूला जा रहा है। इतनी कम दूरी के लिए पांच रुपया काफी है। ऑटो चालक मनमानी करते हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कहा कि प्रशासन आटो चालक की मनमानी पर तुरंत लगाम लगाए। सड़क जाम से दोनों तरफ की यातायात प्रभावित हुई। लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे राजमहल थाना पुलिस के अश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

chat bot
आपका साथी