न्यू मॉडल स्कूल में जल संचन की दिलाई शपथ

यू मॉडल स्कूल में जल संचयन का लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों शिक्षक व अभिभावक के बीच जल की महत्ता व पौधा के फायदे के बारें में बताया गया। सम्बोधन में न्यू मॉडल स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि आज लोगो के सामने सबसे बड़ी समस्या जल का है। जिसका सबसे बड़ा कारण प्रकृति के साथ लगातार हो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 06:36 AM (IST)
न्यू मॉडल स्कूल में जल संचन की दिलाई शपथ
न्यू मॉडल स्कूल में जल संचन की दिलाई शपथ

साहिबगंज: न्यू मॉडल स्कूल में जल संचयन का लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों शिक्षक व अभिभावक के बीच जल की महत्ता व पौधा के फायदे के बारे में बताया गया। स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि आज लोगो ंके सामने सबसे बड़ी समस्या जल का है। इसका सबसे बड़ा कारण प्रकृति के साथ लगातार हो रहे छेड़छाड़ है। पेड़-पौधे का अधांधून कटाई व पौधारोपण नहीं होना भी जल संकट का कारण है। इससे बचने के लिए अत्यधिक पौधारोपण व जल संचय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि धरती में पानी जाय और लोगो को जल की समस्या से निजात मिले। बाद में छात्रों, शिक्षक व अभिभावक को जल संचय का शपथ दिलाया गया। साथ ही स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर स्कूल के मंजू गुप्ता, शिक्षिका रश्मि, झिलिक, सांत्वना, निभा, प्रमिला टुडू, हेलेन, नूतन भगत, श्वेता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी