पंचायत की स्थायी समितियों को मंत्रिमंडल की तरह शक्ति

प्रखंड मुख्यालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में सोमवार से प्रखंड के सभी पंचायत के स्थायी समिति के सदस्यों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुरू किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभानबीडीओ राजेश एक्काबीपीओ अभिषेक आनंद तथा मुखिया फिलोमिना मराण्डी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत की शिक्षास्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी समिति के सदस्यों की भूमिका की जानकारी दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:15 AM (IST)
पंचायत की स्थायी समितियों को मंत्रिमंडल की तरह शक्ति
पंचायत की स्थायी समितियों को मंत्रिमंडल की तरह शक्ति

उधवा (साहिबगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में सोमवार से सभी पंचायत की स्थायी समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुरू की गई।

शुभारंभ मुख्य अतिथि मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान, बीडीओ राजेश एक्का, बीपीओ अभिषेक आनंद तथा मुखिया फिलोमिना मरांडी ने किया।

इसमें पंचायत की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी समिति के सदस्यों की भूमिका की जानकारी दी गई।

मनरेगा लोकपाल ने कहा कि वर्तमान समय में सभी मुखिया का कार्यकाल पूरा होने में एक वर्ष से भी कम समय रह गया है। बावजूद उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझने का अच्छा मौका है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल, राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल की जो भूमिका है पंचायत में मुखिया तथा स्थायी समिति के सदस्यों में वही शक्ति निहित है। मुखिया तथा स्थायी समिति के सदस्यों के निर्णय को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी नहीं बदल सकते हैं। लेकिन प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होने के कारण पंचायत अपनी भूमिका का सही निर्वहन नहीं कर पाते हैं। यदि पंचायत की शक्तियां सशक्त हो तो जनता दरबार जैसे कार्यक्रम की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी।

मौके पर बीडीओ ने बताया कि मुखिया तथा स्थायी समिति के सदस्य प्रशिक्षण कार्यशाला में स्थानीय स्वशासन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। सदस्यों को मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार सिंह तथा राजकुमार चौधरी ने दिया। इसमें ग्राम सभा आयोजन करने तथा पंचायत की कार्रवाई संचालित करने संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि संविधान के 73वें संशोधन विधेयक द्वारा पंचायत को कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर जीपीएस बलराम दास, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, मुखिया सोना टुडू, सुशीला किस्कू, फिलोमिना मरांडी, मनोहर मंडल, शाहजहां अली, माजेरा बीबी, साबेर अली, पंचायत सचिव आइनुल हक, दयानंद प्रसाद, मंगल मुर्मू, मोहम्मद सामाउन, एनामुल शेख आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी