दीपावली पर बरहेट में नो एंट्री

दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को थाना परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अशर्फी राम ने की। बैठक में रविवार को दीपावली पर्व सुरक्षा व्यवस्था एवं कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें दीपावली तथा छठ के मौके पर बरहेट बाजार में नो एंट्री लगाने का निर्णय लिया गया ।जिसमें नवाब चौक बजरंग चौक धर्मशाला रोड के समीप नो एंट्री बोर्ड के साथ चौकीदार की प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मंदिर परिसर के अलावा कुसमा बाजार में भी सुरक्षा को लेकर चौकीदार की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। बैठक में थाना प्रभारी अशर्फी राम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस रहेगी तथा लाठी पार्टी के अलावा चौकीदार के साथ-साथ अन्य पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उत्पल दत्ता पूर्व प्रमुख उमेद अली अंसारीप्रखंड कल्याण पदाधि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 07:06 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 07:06 AM (IST)
दीपावली पर बरहेट में नो एंट्री
दीपावली पर बरहेट में नो एंट्री

बरहेट (साहिबगंज) : दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी अशर्फी राम ने की। बैठक में रविवार को दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। दीपावली तथा छठ के मौके पर बरहेट बाजार में नो एंट्री लगाने का निर्णय लिया गया। नवाब चौक, बजरंग चौक, धर्मशाला रोड के समीप नो एंट्री बोर्ड के साथ चौकीदार की प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मंदिर परिसर के अलावा कुसमा बाजार में भी सुरक्षा को लेकर चौकीदार की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस रहेगी तथा लाठी पार्टी के अलावा चौकीदार के साथ-साथ अन्य पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उत्पल दत्ता, पूर्व प्रमुख उमेद अली अंसारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सविता देवी, सत्यनारायण भगत, रूपक साह, डहरू साह, गुंजन सिघानिया, मणिलाल साह, एएसआइ अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी