अपहरण मामले में मुंबई पुलिस पहुंची उधवा

मुंबई पुलिस के एक टीम ने गुरुवार को एक व्यक्ति के अनुसंधान के लिए राधानगर थाना पहुंची है। पुलिस के अनुसार मुंबई शहर के एक पुलिस टीम किसी अपहरण मामले की अनुसंधान के लिए आई है। मुंबई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगछी पंचायत के पातू टोला गांव पहुंचकर अनुसंधान कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 06:41 PM (IST)
अपहरण मामले में मुंबई पुलिस पहुंची उधवा
अपहरण मामले में मुंबई पुलिस पहुंची उधवा

उधवा (साहिबगंज) : मुंबई पुलिस की एक टीम गुरुवार को एक व्यक्ति की तलाश में राधानगर थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के अनुसार मुंबई पुलिस अपहरण के किसी मामले का अनुसंधान कर रही है। इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस यहां आई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगछी पंचायत के पातू टोला गांव पहुंचकर मुंबई पुलिस ने छानबीन की। हालांकि मुंबई पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी