आग से झुलसकर अधेड़ गंभीर

महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव में एक मिठाई की दुकान में चूल्हे की आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 06:18 PM (IST)
आग से झुलसकर अधेड़ गंभीर
आग से झुलसकर अधेड़ गंभीर

महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव में एक मिठाई की दुकान में चूल्हे की आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल 37 वर्षीय षष्ठी पाल शिवरात्रि को लेकर गांव के ही बबन झा की मिठाई दुकान में जलेबी तैयार करने का काम कर रहा था। जलेबी तैयार करने के दौरान कढ़ाई में रखा तेल चूल्हा से उतार रहा था। इसी क्रम में कढ़ाई का तेल चूल्हा में जा गिरा जिससे चूल्हा से आग भड़क उठा। इससे षष्ठी पाल झुलस कर घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में षष्ठी पाल को इलाज हेतु महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी