सर्वे कर जरूरतमंदों का बनाएं हरा कार्ड

संवाद सहयोगी साहिबगंज गर परिषद सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने पार्षदों व डीलर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 05:43 PM (IST)
सर्वे कर जरूरतमंदों का बनाएं हरा कार्ड
सर्वे कर जरूरतमंदों का बनाएं हरा कार्ड

संवाद सहयोगी, साहिबगंज :गर परिषद सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने पार्षदों व डीलरों के साथ बैठक की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत बनने वाले हरा कार्ड पर विचार विमर्श किया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जरूरतमंदों को हरा राशन कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए घर घर जाकर या फिर कैंप लगाकर सर्वे करना है। कहा कि हरा कार्ड आदिम जनजाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, एकल बुजुर्ग, दिव्यांग व किन्नर का बनाया जाना है। कहा कि जिनलोगों ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है उनकी सूची तैयार कर दी गई है। ऐसे लोगों का भी सर्वे करना है। कहा कि जो लोग सक्षम है और राशन कार्ड लिया है उनका नाम काटा जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सतीश कुमार, सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम देव, कौशल किशोर ओझा, आनंद कुमार, उपेंद्र राय, गोपाल चोखानी, घनश्याम उरांव, चमरू उरांव, आरती कुमारी, सरिता कुमारी, प्रेमलता टुडू, पार्वती देवी, स्नेहलता, सरिता देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी