मां लक्ष्मी से मांगी समृद्धि, काली से शक्ति

जागरण टीम साहिबगंज जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दीपोत्वस हर्षोल्लास पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 06:05 PM (IST)
मां लक्ष्मी से मांगी समृद्धि, काली से शक्ति
मां लक्ष्मी से मांगी समृद्धि, काली से शक्ति

जागरण टीम, साहिबगंज: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दीपोत्वस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजन की समृद्धि का वरदान मांगा। मां काली की पूजा कर शक्ति की कामना की। इसके अलावा लोगों ने दीप जला कर घर में फैले अंधेरा को भी दूर भगाया। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। आकर्षक लाइट से गांव से लेकर शहर तक पूरी रात भर जगमगाता रहा। शहर के भवनों को झालर से दुल्हन की तरह सजाया गया था। दीपावली के मौके पर शाम को लोगों ने अपने- अपने घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की।

इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों ने काफी कम आतिशबाजी की। बच्चों ने फुलझड़ियां, पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

तीनपहाड़ के विभिन्न घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इसके साथ ही दीपावली के मौके पर घरों में दीपोत्सव मनाया गया। रंग बिरंगी लाइटों के साथ तेल का दीपक जलाकर दीपावली मनाई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी रामानुज वर्मा के निर्देश पर गश्ती दल विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहा।

राजमहल शहर के अलावा प्रखंड के जामनगर, लखीपुर, फुलवरिया, मंडई इत्यादि क्षेत्रों तथा शहर के नील कोठी, शरण पार्क एवं नयाबाजार में दीपोत्सव के दौरान जहां मिट्टी के दीपो को घरों को सजाया गया। कई घरों में प्राचीन परंपरा के अनुरूप हुक्का-पाती अनुष्ठान करते भी देखा गया। इस अनुष्ठान में लोग अपने घरों के मुख्य द्वार के सामने सनाठी (पटसन पौधे की सूखी टहनी) को एक आकार देकर उसे जलाकर कर पांच बार आग के उपर से दूसरी तरफ कूदते हैं। ऐसी मान्यता है कि उक्त अनुष्ठान से घर की दरिद्रता समाप्त होती है तथा माता लक्ष्मी का प्रवेश घर में होता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद की अगुवाई में गश्ती दलों के द्वारा लगातार गश्ती लगाते देखा गया।

राजमहल के महाजनटोली, नीलकोटी ,तालझारी मन्दिर व पंडाल में मां काली की पूजा अर्चना की गई। यहां पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा रात्रि 12 बजे अर्चना की गई। पूजा के लिए बंगाल के पंडित को बुलाया गया था। वही रविवार की सुबह बलि की प्रथा के बाद मां को भोग लगाया गया।

उधवा में प्रकाश पर्व दीपावली उधवा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शनिवार रात्रि में विभिन्न मंदिरों में माता काली की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस बार कोविड-19 के कारण मंदिरों में लोगों ने सादगी के साथ काली पूजा मनाया। इस मौके पर राधानगर के सार्वजनिक काली मंदिर, बेगमगंज, श्रीधर, कटहलबाड़ी, मनिहारीटोला, फुदकीपुर, उधवा, मारोपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना की गई । राधानगर, मनिहारीटोला, मारोपुर में पारंपरिक मेला का भी आयोजन रविवार को किया गया।

बोरियो में दीपावली व लक्ष्मी पूजा पर पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर व तेली टोला में काली की प्रतिमा स्थापित कर काली की पूजा-अर्चना की गई। दीपावली में लोग घर-घर दीप जलाकर बुराई को नष्ट करने का संकल्प लिया। व्यवसायी वर्ग के लोगों ने आधी रात तक गणेश-लक्ष्मी की पूजा की। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा बोरियो बाजार जगमगा उठा। उधर बांझी बाजार में भी दीपावली मनाई गई। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

बरहेट: बरहेट प्रखंड क्षेत्र में दीपों का पर्व दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा पर घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा आराधना कराई गई। दीपावली के मौके पर घरों में दीप उत्सव मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में आकर्षक सजावट कर दीपक जलाया। बरहेट पुलिस थाना प्रभारी त्रियुगी नारायण झा के निर्देश पर विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही। पंचकठिया, लबरी, झबरी, तलबडिया, कुसुमा, कदमा, पेटखासा, बरमसिया सहित अन्य गांव में धूमधाम से दीवाली मनाई गई।

chat bot
आपका साथी