झाविमो कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मान-सम्मान

प्रखंड मुख्यालय के समीप आम बगीचा में शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 06:38 AM (IST)
झाविमो कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मान-सम्मान
झाविमो कार्यकर्ताओं को नहीं मिला मान-सम्मान

उधवा (साहिबगंज) : प्रखंड मुख्यालय के समीप आम बगीचा में शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सईद अख्तर ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि झाविमो के कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन धर्म का पालन किया परंतु महागठबंधन के प्रत्याशी ने सम्मान नहीं दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनलोगों के साथ छल किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 22 माह से बाल श्रमिक शिक्षकों का मानदेय नहीं मिला है। प्रशासन से बाल श्रमिक शिक्षकों का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की। कहा कि ससमय पर भुगतान नहीं करने पर झाविमो के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर जिला सचिव मोहम्मद सफीकुल नदाव, जिला प्रवक्ता गोलाम सरवर, सेनाउल शेख, हबीब शेख, मोजिबुर शेख, शिबू यादव, मिठुन राय, सद्दाम शेख आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी