बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन घायल

थाना क्षेत्र अंर्तगत कोठी बगीचा में रविवार को बाइक व साइकिल के बीच टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दलाही फाटक निवासी रंजीत यादव (24) साइकिल से राजमहल जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:20 PM (IST)
बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन घायल
बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन घायल

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): थाना क्षेत्र अंर्तगत कोठी बगीचा में रविवार को बाइक व साइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। दलाही फाटक निवासी 24 वर्षीय रंजीत यादव साइकिल से राजमहल जा रहा था। इसी क्रम में राजमहल की ओर से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में साइकिल सवार व बाइक पर सवार 42 वर्षीय रामचंद्र यादव एवं उसकी 16 वर्षीय पुत्री चुकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी