बक्सर से साहिबगंज तक घट रहा गंगा का जलस्तर

जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज में मंगलवार सुबह गंगा नदी खतरे के निशान से 49 सेंटीमी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:54 PM (IST)
बक्सर से साहिबगंज तक घट रहा गंगा का जलस्तर
बक्सर से साहिबगंज तक घट रहा गंगा का जलस्तर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज में मंगलवार सुबह गंगा नदी खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर उपर बह रही है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक गंगा का जलस्तर घटने लगा है। मंगलवार सुबह गंगा नदी का जलस्तर घटकर 27.740 मीटर पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह तक गंगा नदी के जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की कमी की संभावना है। जलस्तर घटकर 27.670 मीटर पर पहुंचने के बाद भी घटने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से बताया गया है कि गंगा नदी का जलस्तर धीमी गति से घट रहा है। बक्सर, पटना, हाथीदह, मुूगेर, भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज में गंगा का जलस्तर घट रहा है। इधर उपायुक्त चितरंजन कुमार ने गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद सदर अंचल के कुछ क्षेत्रों का लंच से भ्रमण किया है। साथ ही किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान की तलाश करने को कहा गया है। गांवों के आसपास गंगा का पानी जो फैलने लगा था घट रहा है। परंतु दियारा में लगी फसलें बाढ़ के पानी से अब भी डूबी है। रामपुर दियारा के किसान नाव के सहारे आवश्यक कार्य निपटा रहे हैं।

अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद बताते हैं कि जिला प्रशासन साहिबगंज जिले में गंगा नदी से आने वाली बाढ़ को लेकर नजर रख रही है। राहत साहाय्य के वितरण के लिए प्रक्रिया चल रही है। सभी संबंधित अंचलों के अंचल अधिकारियों को भी सर्तक कर दिया गया है। गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी