साहिबगंज में बढ़ने लगा गंगा नदी का जलस्तर

जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज में सोमवार सुबह से गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 04:49 PM (IST)
साहिबगंज में बढ़ने लगा गंगा नदी का जलस्तर
साहिबगंज में बढ़ने लगा गंगा नदी का जलस्तर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज: साहिबगंज में सोमवार सुबह से गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जिले में सोमवार सुबह गंगा नदी का जलस्तर 27.300 के करीब पहुंच गया है। मंगलवार सुबह तक गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। गदाई दियारा, सुखसेना, रामपुर, शोभनपुर, डेढगामा, दाहु टोला, नारायणपुर दियारा सहित गंगा किनारे बसे अन्य गांवों को गंगा का पानी फिर बढ़ने को लेकर आयोग की ओर से सर्तक किया गया है। हालांकि साहिबगंज जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर उपर है। परंतु अगर एक दो दिनों तक पानी बढ़ा तो फिर संभावित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए परेशानी हो सकती है। जिला प्रशासन साहिबगंज जिले में गंगा नदी से आने वाली बाढ़ की संभावना को लेकर पहले से सर्तक है।

chat bot
आपका साथी