गंगा ने फिर पार किया खतरे का निशान

साहिबगंज साहिबगंज में मंगलवार सुबह से गंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से 14 सेंटीमी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:28 PM (IST)
गंगा ने फिर पार किया खतरे का निशान
गंगा ने फिर पार किया खतरे का निशान

साहिबगंज: साहिबगंज में मंगलवार सुबह से गंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर उपर चला गया है। जिले में मंगलवार सुबह गंगा नदी का जलस्तर 27.390 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह तक गंगा नदी के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जलस्तर बढ़कर 27.510 मीटर पर पहुंच सकता है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सर्तक किया गया है। गदाई दियारा, सुखसेना,र ामपुर, शोभनपुर, डेढगामा, दाहु टोला, नारायणपुर दियारा सहित गंगा किनारे बसे अन्य गांवों को गंगा का पानी फिर फैलने लगा है। साहिबगंज जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर उपर है। परंतु अगर कई दिनों तक पानी इसी रफ्तार से बढ़ा तो फिर संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए परेशानी हो सकती है। जिला प्रशासन साहिबगंज जिले में गंगा नदी से आने वाली बाढ़ की संभावना को लेकर पहले से सतर्क है। इसबीच दियारा इलाके के लोगों को फिर बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

chat bot
आपका साथी